ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

उत्थान आडिटोरियम में सम्पन्न हुआ विकसित भारत संकल्प सम्मेलन : विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी स्टाल

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 17, 2026

बहराइच। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में 12 साल विश्वास के, विकास के, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों के अवलोकन से हुआ। मुख्य अतिथि एवं सांसद ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और लाभार्थियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। जिसमें सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों तथा जनहितकारी योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया था। सम्मेलन में वक्ताओं द्वारा सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कमलेश मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि सांसद बहराइच डॉ. आनंद कुमार गोंड रहे। सम्मेलन में विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, डीपीआरओ चन्द्रभान सिंह सहित अन्य अधिकारी, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें