युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा रक्तदान : पीएम के जन्म दिवस पर स्वच्छता कार्यक्रम के साथ प्रदर्शनी का आयोजन
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Sep 16, 2025
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे की अध्यक्षता में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में मनाया जाने वाला सेवा पखवाड़ा कर्यक्रम की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा कि मोदी जी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर प्रात काल 8 बजे घंटाघर पार्क पर सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जाएगा। उसके बाद एक प्रदर्शनी का आयोजन घंटा घर पार्क में किया जाएगा। इसी उपलक्ष्य में किसान महाविद्यालय में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जन्म दिवस के अवसर पर युवा मोर्चा के 75 कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया जाएगा। इसके लिए लगभग 200 से अधिक रजिस्ट्रेशन युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कराया है। इस अवसर पर जिले के स्वास्थ्य केद्रो पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। मेडिकल कालेज/जिला अस्पताल पर व सामुदायिक स्वास्थ्य केदो पर प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण संबोधन सुना जाएगा। द्वितीय चरण में 18 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर, रजिस्ट्रेशन व संकल्प लेना होगा। 1 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारी के साथ संगठनात्मक बैठक होगी। कार्यक्रम में मुख्य सचिव प्रदेश महामंत्री भाजपा व अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय होंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, राहुल राय, सुरेश गुप्ता, महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, नन्हेंलाल लोधी ,मनीष आर्य, हेमलता निगम, युवा मोर्चा संयोजक अरुणेन्द्र सिंह अंकित, अखिलेश यादव, मंदीप सिंह वलिया, सौरभ मिश्रा, राम कृपाल मिश्रा, नगर अध्यक्ष प्रथम अमित शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा, पंकज केवट, प्रभात शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन