ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

लीगल एड क्लीनिक में विधिक सहायता शिविर का हुआ आयोजन : भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों व आश्रितों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किया जाना

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 6, 2025

बहराइच। जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में नालसा वीर परिवार योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला सैनिक बोर्ड कल्याण में स्थापित लीगल एड क्लीनिक में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को सम्बोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज विराट शिरोमणि ने बताया कि सर्वाेच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित नालसा वीर परिवार सहायता योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यालय जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में स्थापित लीगल एड क्लीनिक का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों व आश्रितों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किया जाना है। श्री शिरोमणि ने बताया कि लीगल एड क्लीनिक में तैनात पराविधिक स्वयं सेवक/नामिका अधिवक्ता अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच द्वारा विधिक सहायता प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर सैनिक कल्याण बोर्ड बहराइच के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी तथा भूतर्पूव सैनिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें