ब्रेकिंग

प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर किया गया सम्मानित

08 से 10 जून तक 02 पॉली में सम्पन्न होगी परीक्षा 08 से 10 जून तक 02 पॉली में सम्पन्न होगी परीक्षा

बाल और नाखून छोड़कर शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है टीबी का संक्रमण

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

Ad

पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्रों के लिए नामित किये गये मजिस्ट्रेट : 08 से 10 जून तक 02 पॉली में सम्पन्न होगी परीक्षा 08 से 10 जून तक 02 पॉली में सम्पन्न होगी परीक्षा

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 1, 2026

बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उ.प्र. पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती हेतु 08 से 10 जून 2026 तक दो पालियों में सम्पन्न होने वाली की लिखित परीक्षा-2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। दो पालियों में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पॉली की परीक्षा अपरान्ह 03ः00 बजे से अपरान्ह 05ः00 बजे तक सम्पन्न होगी। यह जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि 240 परीक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र आर्य कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती किरन कुमारी यादव को केन्द्र व्यवस्थापक, जिला उद्यान अधिकारी को स्टैटिक व उपायुक्त स्वतः रोजगार को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। 384 परीक्षार्थियों के लिए आज़ाद इण्टर कालेज के प्रधानाचार्या मनोज कुमार पाण्डेय को केन्द्र व्यवस्थापक, बीडीओ मिहींपुरवा को स्टैटिक व जिला कृषि अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट 384 परीक्षार्थियों के लिए राजकीय बालिका इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या मधु यादव को केन्द्र व्यवस्थापक, बीडीओ चित्तौरा को स्टैटिक व एसडीएम नानपारा को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 384 परीक्षार्थियों के लिए राजकीय इण्टर कालेज के लिए प्रधानाचार्य नागेन्द्र कुमार को केन्द्र व्यवस्थापक, बीडीओ शिवपुर को स्टैटिक व एसडीएम पयांगपुर को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। इसी प्रकार 384 परीक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्या रवि कुमार शुक्ला को केन्द्र व्यवस्थापक, बीडीओ रिसिया को स्टैटिक व जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट, 240 परीक्षार्थियों के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक मोहम्मदनगर के प्रधानाचार्या शिवेन्द्र सिंह को केन्द्र व्यवस्थापक, बीडीओ फखरपुर को स्टैटिक व जिला पंचायत राज अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट, 720 परीक्षार्थियों के लिए स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान पी.जी. कालेज के प्राचार्य डॉ. विनय सक्सेना को केन्द्र व्यवस्थापक, तहसीलदार मुख्यालय रविकान्त द्विवेदी को स्टैटिक व एसडीएम महसी को सेक्टर मजिस्ट्रेट, तथा 384 परीक्षार्थियों के लिए महाराज सिंह इण्टर कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य प्रकाश गुप्ता को केन्द्र व्यवस्थापक, जिला क्रीड़ा अधिकारी को स्टैटिक व एसडीएम कैसरगंज को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।इसी प्रकार 480 परीक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र महिला पी.जी. कालेज की प्राचार्या डॉ. प्रिया मुखर्जी को केन्द्र व्यवस्थापक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को स्टैटिक व एसडीएम न्यायिक कैसरगंज श्रीमती पूजा चौधरी को सेक्टर मजिस्ट्रेट, 240 परीक्षार्थियों के लिए तारा महिला इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या अंजू उपाध्याय को केन्द्र व्यवस्थापक, बीडीओ विशेश्वरगंज को स्टैटिक व एसडीएम मिहींपुरवा को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 384 परीक्षार्थियों के लिए नामित परीक्षा केन्द्र वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज के लिए प्रधानाचार्य जसवन्त सिंह को केन्द्र व्यवस्थापक, जिला सेवायोजन अधिकारी को स्टैटिक व बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें