मेडिकल कालेज में मरीजों को फल वितरित : सभी ने राष्ट्र की एकता और समरसता बनाए रखने का लिया संकल्प
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Oct 31, 2025
बहराइच। राष्ट्रीय एकता के प्रतीक और देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में एक विशेष फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 12ः30 बजे प्रधानाचार्य डॉ. प्रोफेसर संजय खत्री ने किया। उन्होंने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके पश्चात उन्होंने वार्डों का भ्रमण कर मरीजों को फल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। फल वितरण के दौरान मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने किया। अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता और समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एम.एम.एम. त्रिपाठी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनूप कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ. अमित श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला, चिकित्सालय प्रबंधक रिजवान, नर्सिंग अधीक्षिका सहित अनेक संकाय सदस्य एवं स्टाफ नर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन