ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

सीमा सुरक्षा को लेकर रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी ने किया संयुक्त गश्त : सीमा पर संयुक्त गश्त कर हर संदिग्ध गतिविधि पर रखी जा रही नजर

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 18, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रूपईडीहा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के जवानों द्वारा संयुक्त गश्त कर सीमा क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह के निर्देशन में सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से यह गश्त की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि वर्तमान समय में सीमा क्षेत्र पर हो रही गतिविधियों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, भारत-नेपाल सीमा को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए पुलिस और एसएसबी के जवानों की संयुक्त मुस्तैदी आवश्यक है। इसी क्रम में रूपईडीहा सीमा पर संयुक्त गश्त कर हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। गश्त के दौरान सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों ने पगडंडियों, सीमावर्ती गांवों, बार्डर पिलर, अवैध रास्तों आदि का भी गहन निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से संवाद कर सीमा पर सतर्कता बरतने की अपील की। थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र पर किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, मादक पदार्थों की तस्करी अथवा अन्य अवैध कार्यों को रोकने के लिए पुलिस व एसएसबी पूरी तरह सतर्क और सजग है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी समय-समय पर इस प्रकार की संयुक्त गश्त जारी रहेगी, ताकि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल कायम रह सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें