ब्रेकिंग

आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आये दिन गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की दी जा रही धमकी

बिशुनापुर में महिला समूहों के उत्पाद देखे

लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी

क्षत्रिय भवन में श्रद्धांजलि सभा व काव्य गोष्ठी आयोजित

Ad

दबंगों द्वारा जबरन हड़पी जा रही गरीब की जमीन : आये दिन गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की दी जा रही धमकी

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jun 13, 2026

बहराइच। आबादी की जमीन पर बीते 25 वर्षाे से छप्पर रखकर परिवार के साथ रह रहे व्यक्ति की जमीन को कुछ दबंग हड़प लेना चाहते है। बीते 12 मई को दबंगों द्वारा लाठी, डण्डा लेकर घर में घुसते हुए पीड़ित के साथ मारपीट की थी तथा गाली गलौज देते हुए घर में रखा बेड व शीशा तोड़ दिया था। पीड़ित की बांस बल्ली भी फेंक दिया था। जिस पर पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देकर दबंगों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की थी। बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई न होने के चलते दबंगों द्वारा आये दिन उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की जा रही है। मामला जिले के कोतवाली देहात अन्तर्गत चमारनपुरवा भटपुरवा का है। जहां बाबूलाल पुत्र मंशाराम आये दिन गांव का ही एक दबंग परिवार जान से मारने की धमकी दे रहा है व उसकी जमीन जबरन हड़प लेना चाह रहे है। जिस पर पीड़ित द्वारा शनिवार को पुनः प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात को शिकायत कर दबंगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, तीन चोटिल

बहराइच। दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट की गई व जानमाल की धमकी दी है। जिससे परिवार के कई लोग घायल हो गए। पीड़ित द्वारा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामला थाना रिसिया अन्तर्गत निबिया हुसैनपुर का है। जहां मो.अयूब पुत्र मो.फारूक के घर में शुक्रवार सायं गांव के ही कई दबंग घुसकर गाली गलौज देने लगे। विरोध करने पर पिटाई की। जिसके चलते पीड़ित का भतीजा जीशान, अजीजुद्दीन व सुमैया को मारापीटा। जिससे सभी लोग चोटिल हो गए। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक रिसिया को शिकायती पत्र देकर दबंगों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें