ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

सर्वांगीण विकास के लिए के लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत : सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 25, 2025

बहराइच। विकास खण्ड मिहींपुरवा के गिरजापुरी में नवसृजित राजस्व ग्रामों भवानीपुर, बिछिया, टेडिया और ढकिया के सर्वांगीण विकास के लिए सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट कार्यालय में सामुदायिक नेतृत्वकर्ताओं व सरकारी सेवादाताओं के मध्य एक महत्वपूर्ण इंटरफेस गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी जंग हिंदुस्तानी तथा प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर अनिकेत ने अपने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं पोषण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इन ग्रामों के समग्र विकास के लिए समुदाय और सरकार के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग स्थापित करना था। ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी जंग हिंदुस्तानी ने सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर देते हुए ग्रामों के विकास में सामुदायिक भागीदारी की अहमियत बताई। प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर अनिकेत ने भी स्थानीय स्तर पर सहभागिता एवं सहयोग को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित किया। उपस्थित लोगों के पंचायत संबंधी सवाल का उत्तर देते हुए प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने कहा कि सरकार जनता के वोट और टैक्स से चलती हैं इसलिए सरकार का हर कर्मचारी जनता के प्रति जबाब देह है। गोष्ठी में कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन राम समुझ मौर्य एवं दीपक ने बताया कि सदियों से वंचित, शोषित तथा अधिकारों से वंचित वनग्रामों से राजस्व ग्रामों में परिवर्तित इन ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पोषण से जुड़े सेवाओं को लागू करने के लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान ग्रामीण जनजीवन में बदलाव लाने और सुविधाओं को पहुंचाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस इंटरफेस गोष्ठी के माध्यम से गांव के नेताओं और सरकारी अधिकारियों के बीच संवाद व सहयोग के नए द्वार खुले हैं। जिससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास की दिशा में सकारात्मक प्रगति की उम्मीद की जा रही है। सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट ने स्थानीय विकास की प्रक्रिया में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रतिभा, राजकुमारी, मीरा देवी, इस्रावती, रेशमा, रघुवीर, सूर्य देव, राम जनम, दीनानाथ सहित सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें