ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

जल्द से जल्द पेंशन वृद्धि का एरियर शिक्षकों को दिलाया जाए : सेवानिवृत्ति शिक्षकों की आपात बैठक संपन्न

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 11, 2025

बाबागंज, बहराइच। सीमावर्ती ब्लॉक नवाबगंज के कस्बा बाबागंज में स्थित बीआरसी भवन के मीटिंग हॉल में सोमवार को ब्लॉक नवाबगंज के सेवानिवृत्त शिक्षकों की एक आपात बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पाटनदीन वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने की। संचालन मंत्री बनारस गिरी ने किया। मीटिंग का संचालन करते हुए बनारस गिरी ने दयाराम शर्मा से आग्रह किया कि आप सदन में सरस्वती वंदना प्रस्तुत करें। दयाराम शर्मा ने वंदना की, फिर मीटिंग की कार्रवाई प्रारंभ हुई। मंत्री बनारस गिरी ने उपस्थित सभी शिक्षकों से सत्र 2025-26 की सदस्यता संघर्ष और सहायता कोष की धनराशि जमा करने का निवेदन किया। जिसे सभी शिक्षकों ने जल्द से जल्द जमा करने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद पेंशन में हो रही कटौती को बंद करने के लिए सदन में उपस्थित अनेक शिक्षकों ने मांग रखी। शिक्षकों ने कहा कि पेंशन कटौती बंद करने के लिए जो भी आवश्यक कार्यवाही हो वह कार्यवाही ब्लॉक के पदाधिकारी पूर्ण करें। मंत्री बनारस गिरी ने कार्यालय में संपर्क कर निस्तारण का आश्वासन दिया। पुनः पेंशन वृद्धि की एरियर के संबंध में अनेक शिक्षकों ने मांग रखी। कार्यालय से संपर्क कर जल्द से जल्द पेंशन वृद्धि का एरियर शिक्षकों को दिलाया जाए। इन समस्याओं पर गहनता से चर्चा की गई। किन्ही कारण से अध्यक्ष की अनुपस्थिति के कारण इस पर विधिवत चर्चा नहीं हो पाई पुनः सदन की 18 अगस्त को बैठक बुलाने का प्रस्ताव रखा गया। जिसमें अध्यक्ष से भुगतान के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा करने का संज्ञान लिय जाने की बात कही गई। मीटिंग के अंत में सभी शिक्षकों ने उत्तरकाशी में दैवीय आपदा में मृतकों के लिए 2 मिनट का श्रद्धांजलि मौन रखा। इसके बाद मीटिंग की कार्रवाई समाप्त की गई। सभी अध्यापकों ने हस्ताक्षर पंजिका पर अपने-अपने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विकास खंड के 50 अध्यापक उपस्थित रहे। जिनमें रणदीप सिंह, कौशल किशोर श्रीवास्तव, बलदेव प्रसाद, सूर्यालाल मिश्र, चंद्रभूषण मिश्रा, श्याम सुंदर पांडे, दयाराम शर्मा, कपिल देव सिंह, दयालाल, राम सुमिरन गुप्ता, शंकर लाल यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें