ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत, सगे भाई भी झुलसे : गन्ने के खेत में सुरक्षा के लिए लगाये गये बिजली तार

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 4, 2025

बौंडी, बहराइच। मंगलवार को ग्राम टिकुरी दाखिला मुरौव्वा निवासी जितेंद्र उर्फ छोटू पुत्र रामकुमार शुक्ला अपनी भैंस लेकर खूंटे पर बांधने जा रहे थे। तभी भैंस अचानक जितेंद्र उर्फ छोटू उपरोक्त सहित भागने लगी और भागकर बगल में दुर्गेश पुत्र सियाराम निवासी टिकुरी दाखिला मुरौव्वा थाना बौंडी द्वारा अपने गन्ने के खेत में सुरक्षा के लिए लगाये गये बिजली तार के चपेट में आ जाने से भैंस की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि जितेंद्र उर्फ छोटू तथा बचाने के लिए आए भाई धर्मेंद्र भी बिजली की चपेट में आ गया। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा उक्त दोनों घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बौन्डी में मुअसं. 93/25 धारा 325, 289, 110 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें