ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से कई वार कर की हत्या

जरवल, बहराइच। नगर पंचायत के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से कई वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जरवलरोड थाना क्षेत्र के नगर पंचायत जरवल के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी आमिर बेहना 22 पुत्र हसीब के बड़े भाई आबिद बृहस्पतिवार शाम को छत पर खड़े थे। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आबिद आसपास के छत पर मौजूद युवतियों से नशे में गलत इशारे कर रहा था। जिसके चलते शाम छह बजे छोटे भाई आमिर ने मना किया। इस पर बड़ा भाई आबिद नाराज हो गया। उसने छोटे भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर जरवल चौकी की पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच कर बयान दर्ज किया। चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चाकू मारने वाला युवक फरार है। मालूम हो कि मृतक तीन भाई थे। सबसे बड़े भाई शुएब हैं।

अपने ही बेटे को भूसे में दबा कर मार डाला
बाबागंज, बहराइच। पिता द्वारा अपने ही बेटे को भूसे में दबाकर मार डाला गया। घटना थाना रुपईडीहा अंतर्गत चितरहिया की है। गांव निवासी एक ग्रामीण ने तंत्र-मंत्र के चलते अपने 3 वर्षीय बालक को भूसे के ढेर में दबा दिया। इसके बाद कमरे को बंद कर दिया। कुछ देर बाद मां तलाश करते हुए पहुंची तो माजरा देख परेशान हो गई। बालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से आरोपी पिता और दादी फरार हैं। रुपईडीहा थाना के ग्राम चितरहिया गांव में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। शाम को काफी देर से गायब गांव निवासी माँ, अपने तीन वर्षीय अबोध बालक आनंद वर्मा की तलाश में दर-दर भटकने लगी। किसी अनहोनी की आशंका में वह रोते विलखते घर के आसपास पड़ोसियों सहित गांव के विभिन्न स्थानों पर ढूंढने व लोगों से पूछताछ रही थी लेकिन उसके जिगर के टुकड़े का कहीं भी पता नहीं चल सका। काफी देर बाद जब उसे उसी के ही ताला बंद भुसैले में किसी बच्चे की रोने की आवाज सुनाई पड़ी तो वह भागी दौड़ी बन्द भुसैले का ताला खोल कर अंदर गयी तो देखा कि उसका बेटा भूँसे के ढेर में दबा पड़ा कराह रहा है। उसके मुँह में कपड़ा ठूंसा हुआ है और हाथ पैर बंधे हुये हैं। जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर बिना किसी देरी के उसे कस्बा बाबागंज स्थिति निजी अस्पताल वर्मा नरसिंग होम में भर्ती कराया गया। जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत को गम्भीर देखते हुये चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिये जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय लाते समय देर रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पिता और दादी फरार चल रहे हैं। तलाश की जा रही है।

बाक्स
कल ही आए थे माँ-बेटा
गांव के लोगों ने बताया कि मां और तीन वर्षीय बेटा आनंद गुरुवार को ही अपने मायके से घर आयी हुयी थी। ग्रामीण दबी जुबान इस घटना को तन्त्र मन्त्र की बात से भी जोड़ रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि पिता सुजीत वर्मा मंद बुद्धि का है।

कतर्नियाघाट व धर्मापुर रेंज में तैनात हुए नए रेंजर
बहराइच। जनपद के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में नए रेंजरों की तैनाती की गई है। इन रेंजरों को डिप्टी रेंजर के पद से पदोन्नति मिली है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट व धर्मापुर रेंज में डिप्टी रेंजर के पद से पदोन्नत हुए नए रेंजरों के हाथों में रेंज की कमान सौंपी गई है। बता दें कि इससे पहले कतर्नियाघाट के अनूप कुमार रेंजर के पद पर तैनात थे जिनका तबादला लखनऊ मुख्यालय कर दिया गया था। जिसके बाद डिप्टी रेंजर रामकुमार को कतर्नियाघाट रेंज का प्रभार सौंपा गया था। लेकिन अब पुनः कतर्नियाघाट रेंज में रेंजर की तैनाती कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक डिप्टी रेंजर के पद से पदोन्नत हुए रेंजर मनोज कुमार को रेंज की कमान सौंपी गई है। वहीं धर्मापुर रेंज के रेंजर मोबीन आरिफ को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में विभागीय कार्यवाही के बाद अब यहां भी नए रेंज अफसर की तैनाती कर दी गई है। धर्मापुर रेंज में भी डिप्टी रेंजर के पद से पदोन्नत हुए रेंजर वेद प्रकाश रतूड़ी को रेंज की कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें