टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे : लैपटाप व टेबलेट का सदुपयोग करते हुए करें ज्ञान अर्जन
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Aug 29, 2025
रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित आदर्शनगर पंचायत रुपईडीहा से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बाबू वासुदेव सिंह स्मारक पीजी कॉलेज में बतौर मुख्य अतिथि टेबलेट वितरण करने पहुंचे नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक यह भी महत्वपूर्ण योजना है। टेबलेट की मदद से छात्र ऑनलाइन शिक्षा तो ग्रहण ही करते हैं इसके अलावा तेजी से टाइप और नोट्स एडिट कर सकते हैं विश्वसनीय जानकारी उंगलियों पर उपलब्ध होने के साथ-साथ आसानी से उपलब्ध इंटरनेट भी लाभदायक है इसके अलावा टेबलेट छात्रों के जुड़ाव और शिक्षक छात्र संबंधों को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं बस नजरिया सकारात्मक होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि छात्र-छात्राओं को संघर्ष करते हुएव अध्ययन करते हुए आगे बढ़े और अपने मां-बाप व जिला का नाम रोशन करें। लैपटाप व टेबलेट का सदुपयोग करते हुए ज्ञान अर्जन करें। टेबलेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवपूजन सिंह, विद्यालय प्रबंधक दिनेश सिंह, राजन सिंह, डॉ सुमित श्रीवास्तव, रश्मि सिंह, रमेश सिंह, सुरेंद्र शुक्ला, ललित त्रिपाठी, देवेंद्र पाठक, दिनेश त्रिपाठी, राजमंगल, विजय त्रिपाठी एस.पी.सिंह, राजेश सिंह, महेश, भानु प्रताप, कुंवर प्रताप सिंह सहित छात्र-छात्राएं एवं महा विद्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन