यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा पर छूटा कीमती सामान महिला को दिलाया : यूनिक नम्बर से मिली ई-रिक्शे की जानकारी
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Aug 28, 2025
बहराइच। श्रीमती प्रियंका वर्मा पत्नी राम सहाय निवासी अजमोरा थाना रिसिया द्वारा बुधवार को यातायात कार्यालय पर आकर जानकारी दी गई कि मेरा बैग एक ई-रिक्शा में चला गया है। जिसमें कीमती सामान है। यातायात पुलिस द्वारा सीसीटीवी वीडियो फुटेज चेक करने पर ई-रिक्शा पर यूनिक नंबर-1829 थाना कोतवाली देहात ज्ञात हुआ। यूनिक नंबर से प्राप्त जानकारी के आधार पर ई-रिक्शा चालक मोनू पुत्र नंदकिशोर निवासी नई बस्ती बक्शीपुरा थाना दरगाह शरीफ से संपर्क स्थापित कर उक्त महिला को उसका समस्त सामान वापस दिलाया गया। उक्त महिला द्वारा यातायात पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। वाहन चालक को निर्देशित किया गया कि जब भी वाहन पर किसी का सामान छूटता है तो संबंधित थाने पर जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन