सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विद्युत समिति की बैठक : जांच के दौरान माननीय संवेदना के साथ नियमानुसार कार्यवाही की जाय
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jul 11, 2025
बहराइच। सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्युत समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जनपद में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, ट्रांसफॉर्मर, लाइन, सबस्टेशन सम्बन्धी शिकायतों एवं समाधान, सौभाग्य योजना, आरडीएसएस, स्मार्ट मीटर, और सोलर रूफटॉप योजनाओं की प्रगति, उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण एवं शिकायत निवारण, मानसून सीजन में संभावित विद्युत व्यवधानों की पूर्व तैयारी, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन से प्राप्त सुझावों पर अमल के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई।डॉ. गोंड ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी क्षेत्रों में समान रूप से जांच की कार्यवाही की जाय तथा जांच के दौरान माननीय संवेदना के साथ नियमानुसार कार्यवाही की जाय। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों की ओर से सुझाव प्राप्त हुए कि विभागीय अधिकारियों के साथ अलग से समीक्षा बैठक आयोजित कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु विद्युत सब स्टेशनों की स्थापना के सम्बन्ध में सुझाव प्राप्त कर तद्नुसार शासन को प्रस्ताव भेजा जाय। बैठक में विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, नानपारा राम निवास वर्मा, सांसद कैसरगंज करन भूषण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन