: जांच में मालखाने से गायब मिले कारतूस, केस दर्ज
Admin
Wed, Mar 20, 2024बहराइच। कोतवाली से कारतूस गायब हो गए। कागजों से जब मिलान किया गया तो कारतूस कम होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। अधिकारियों के निर्देश पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। मामला कोतवाली नानपारा का है। जहां कोतवाल व हेड मोहर्रिर द्वारा चार्ज की अदला बदली के दौरान कारतूसों की गिनती नहीं की गई। बीते दिनों हेड मोहर्रिर विनोद यादव ने जब चार्ज सम्हाला तो थाने की लिस्ट से असलहों व कारतूसों का मिलान कराया। जिसमें कारतूसों की संख्या कम पाई गई। जिस पर तत्कालीन कोतवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया गया। मामले में क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रूपेन्द्र गौड, आरआई भुनेश्वर सिंह व आरमोर्रर विजय कुमार श्रीवास्तव ने मामले में जांच की तो कारतूसों के कम होने की पुष्टि हुई। जिस पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह की तहरीर पर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि जांच में कागजों के अनुरूप कुछ कारतूसों की कमी पायी गई है। जिस पर 409 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच करायी जा रही है। अन्य अभिलेख भी खगाले जा रहे है। यदि किसी की लापरवाही व संलिप्तता उजागर पायी गई तो जिम्मेदारी निर्धारित कर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन