ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

बाइक सवार तीन गंभीर रूप से घायल : डम्पर व बाइक में टक्कर, बाइक सवार की मौत

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 25, 2025

बहराइच। लखनऊ-बहराइच राजमार्ग स्थित रुकनापुर के निकट आवारा कुत्ते की टक्कर से एक बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल रियाज अहमद पुत्र तुफैल अहमद उम्र लगभग 30 वर्ष, इश्तियाक अहमद पुत्र तुफेल अहमद उम्र लगभग 25 वर्ष व फरियाद अहमद पुत्र मरहूम मुजीब अहमद उम्र लगभग 15 वर्ष निवासी वैराकाजी थाना कैसरगंज अपनी मोटरसाइकिल से रात में कॉस्मेटिक की दुकान बंद करके गजाधरपुर से हर रोज की तरह अपने घर वापस वेराकाजी कोटवा आ रहे थे। तभी रास्ते में थाना फखरपुर के रुकनापुर में अचानक रोड पर आवारा कुत्ते से टक्कर लग जाने पर एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकट प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज भेज कर उनका इलाज सुचारू रूप से कराया जा रहा है। राहगीरों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर बीच में बैठे इश्तियाक को कुत्ते ने जबरदस्त काट लिया और वह वही छटपटाता रहा। मौके पर पहुंचे राहगीरो ने उसे कुत्ते से किसी तरह उसका पैर छुड़ाया। जहां पर तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

डम्पर व बाइक में टक्कर, बाइक सवार की मौत

बहराइच। थाना हरदी अन्तर्गत राजी चौराहा पर शुक्रवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। राजा भैय्या मेमोरियल इण्टर कालेज के सामने लगभग 11ः30 बजे एक डंपर व बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार राजेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना हरदी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डम्पर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें