: डीएम के प्रयास से निर्विवादित वरासत में जनपद को प्रदेश में मिला अव्वल स्थान
Admin
Mon, Oct 9, 2023
04 माह 09 दिवस की अल्पावधि में 10278 वरासतों का हुआ अंकन
बहराइच। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिलाधिकारी मोनिका रानी के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में जनपद में 29 मई से 09 अक्टूबर तक की अवधि में निर्विवादित वरासत से सम्बन्धित प्राप्त हुए 11731 आवेदन-पत्रों में से निर्विवादित 10278 आवेदन पत्रों में आदेश पारित कराकर उनके परिजनों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराते हुए निःशुल्क खतौनी वितरण कराया गया है। उल्लेखनीय है कि विगत 05 अक्टूबर को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा की गई राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में पाया गया कि आकांक्षात्मक जनपद बहराइच ने निर्विवादित वरासत दर्ज करने में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले को यह उपलब्धि प्राप्त होने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की है कि जिले में कोई भी प्रकरण चिन्हित होने से छूटे न क्योंकि यह अनवरत समीक्षा एवं पर्यवेक्षण का कार्य है। सभी अधिकारी कृषकों के हितो एवं सम्मान के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार रूचि, निष्पक्षता एवं ऊर्जा से कार्य करें, ताकि निर्विवादित मृतक खातेदारों के वारिसानों का नाम अभिलेखों में समय से दर्ज हो और उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई न होने पाये। जनपद में कुल उपलब्धि तहसीलवार योगदान की बात की जाय तो तहसील बहराइच सदर में 1659, नानपारा में 2123, कैसरगंज 2210, महसी में 1702, पयागपुर 1494, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 1090 निर्विवादित मृतक खातेदारों के वारिसानों का नाम अभिलेखों में दर्ज कर उन्हें खतौनी का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन