ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

: चालक व परिचालकांे को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

चालको एवं परिचालको के लिए आयोजित हुआ जागरूकता शिविर
प्रवर्तन की कार्रवाई में 108 वाहनों का हुआ चालान
बहराइच। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ओ.पी.सिंह ने बताया कि जनपद में 15 से 31 दिसम्बर तक संचालित द्वितीय सडक सुरक्षा पखवाड़ा अन्तर्गत भिनगा प्राइवेट बस स्टैण्ड पर संचालित चालक, परिचालक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर के दौरान 56 चालक, परिचालकांे को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों के पालन किये जाने हेतु शपथ दिलाई गयी। श्री सिंह ने बताया कि विभागीय प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा विभिन्न मार्गों पर संचालित किये गये चेकिंग अभियान के दौरान रांग साईड ड्राइव के लिए 40 वाहनों, का रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप न लगे होने के 12 ट्रैक्टर ट्राला, बिना हेलमेट के राइडिंग व सीटबेल्ट के बगैर चार पहिया वाहन चलाने पर 56 वाहनों का चालान किया गया तथा बिना फिटनेस व बिना कर जमा संचालित एम्बुलेंस का चालान कर उन्हें पुलिस की सुपुर्दगी में करने की कार्यवाई की गई। प्रवर्तन की कार्रवाई में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राजीव कुमार, यात्री/मालकर अधिकारी अवधराज गुप्ता, भिंगा प्राइवेट बस यूनियन के पदाधिकारी एवं प्रवर्तन दल में आरक्षी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें