: चालकों, परिचालकों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
Admin
Sat, Dec 16, 2023
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत चालकों, परिचालकों के लिए आयोजित हुआ प्रशिक्षण शिविर
शिविर में दी गयी यातायात नियमों की जानकारी
यातायात नियमों का पालन करने के लिए दिलाया शपथ
टैक्ट्रर-ट्रालियों पर भी लगाये रिफ्लेक्टिव टेप
बहराइच। द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अन्तर्गत नानपारा बस स्टैण्ड निकट झिंगहाघाट पर चालकों एवं परिचालकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में चाललों एवं परिचालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राजीव कुमार द्वारा उपस्थित समस्त चालकों एवं परिचालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया एवं दुर्घटना से बचाव की जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाया। इसके अलावा यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करने के लिए आमजन में प्रचार सहित्य का भी वितरित किया गया। इसके पश्चात् गोलवाघाट के निकट प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए संचालित 35 टैक्ट्रर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टिव टेप भी लगाया गया एवं अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों पर प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ओ.पी. सिंह, अध्यक्ष नानपारा बस स्टैण्ड मतिउल्ला खान, महामंत्री शहाब जैदी, कनिष्ठ सहायक अमित तिवारी व यूनियन के अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रवर्तन दल के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन