ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

शिविर में साठ मरीजों का किया गया उपचार : डॉ. अनिल केडिया को उत्कृष्ट योगदान और सेवा भावना के लिए किया गया सम्मानित

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 3, 2025

बहराइच। रोटरी क्लब की ओर से अग्रवाल सभा निकट देवी गुल्लाबीर मन्दिर के निकट निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मरीजों को निशुल्क परामर्श और उपचार प्रदान किया गया। जिसमें बोन एंड जॉइंट वीक पर एक महत्वपूर्ण पहल की। जिसमें वृद्धजनों और हड्डी रोग से पीड़ित लोगों के लिए निःशुल्क उपचार किया गया। शिविर में शहर के वरिष्ठ विशेषज्ञ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अनिल केडिया की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। शिविर में फिजियोथेरेपी की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे मरीजों को अपने स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिली। वृद्धजनों के लिए विशेष ध्यान दिया गया और उनकी आवश्यकताओं के अनुसार सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में लगभग साठ मरीजों का उपचार किया गया, जो सब संतुष्ट होकर मुस्कुराते हुए अपने घर वापस गए। मरीजों ने शिविर में प्रदान की गई निःशुल्क सेवाओं की प्रशंसा की और रोटरी क्लब बहराइच के प्रति आभार व्यक्त किया। रोटरी क्लब बहराइच ने इस शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। क्लब के सदस्यों ने शिविर के आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लिया और मरीजों को सेवाएं प्रदान करने में मदद की। शिविर के समापन पर रोटरी क्लब बहराइच के सदस्यों ने डॉ. अनिल केडिया को उनके उत्कृष्ट योगदान और सेवा भावना के लिए मोमेंटो से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष कैलाश जालान, सचिव रामेश्वर रस्तोगी, रोटेरियन अनिल सिंघल, प्रदीप केडिया, सुशील ड्रोलिया, अनिल गोयल, अमित अग्रवाल, श्रीमती संध्या गोयल, आशीष कंसल, अमित अग्रवाल, सुनील केडिया, महेश गुप्ता मीडिया प्रभारी, राज कुमार लोहिया, डी.पी.सिंह आदि लोगों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें