ब्रेकिंग

जनमत के 20 वर्षों से जारी रक्तदान अभियान की 70वीं श्रृंखला संपन्न

नगर पंचायत रूपईडीहा में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के विवाद में थमा विकास

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई

मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत करीब 9 करोड़ 32 लाख रुपये

Ad

04 आटो हुए सीज, अभियुक्तों को भेजा गया जेल : डीएम की सख्ती का दिखने लगा असर, भारत नेपाल सीमा पर जब्त की गई 70 बोरी उर्वरक

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 17, 2025

बहराइच। कृषि विभाग की सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस व एस.एस.बी. संयुक्त टीम द्वारा लौकाही क्षेत्र में गश्त के दौरान लखीमपुर खीरी से लाकर बहराइच के जरिए नेपाल भेजने की फिराक में ड्राइवर सहित चार ऑटो तथा चारो आटो पर लदी हुई 70 बोरी उर्वरक को जब्त करने की कार्यवाही की गई है। चारों आटो ड्राइवर लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं। ड्राइवर द्वारा बताया गया कि यह उर्वरक लखीमपुर खीरी से लायी जा रही थी। पुलिस द्वारा चारों आटो को सीज़ करने के साथ-साथ सभी चारों अभियुक्तों को जेल में भेज दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर जनपद के कृषकों को उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से कृषि, पुलिस व एसएसबी टीम के समन्वय से हुई कार्रवाई में 70 बोरी उर्वरक को सीज़ किया गया है। डॉ. यादव ने बताया कि डीएम के अनुमोदनोपरान्त थाना मोतीपुर में सभी अभियुक्तों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है साथ ही बरामद उर्वरक को जब्त करने की कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार पुलिस व एसएसबी की टीमें लगातार सीमा पर नजर रख रही है तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित उर्वरक दुकानों के स्टाक व बिक्री की नियमित जांच की जा रही है। पुराना स्टॉक खत्म होने पर ही दूसरी खाद की आपूर्ति की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. यादव ने किसानों से अपील की है कि वह आवश्यकतानुसार ही यूरिया क्रय करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें