ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: घाघरा नदी के कछार में स्थित मतदान केन्द्रों का डीएम ने किया भ्रमण

अबकी बार 60 प्रतिशत के पार संकल्प के साथ मतदान करने का किया आहवान
बहराइच। लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तहसील कैसरगंज के सर्वाधिक दुरूह मतदान केन्द्रों गोड़हिया नं. 3 के मतदान केन्द्र प्राथमिक विद्यालय नई आबादी गजराज सिंहपुरवा व कम्पोजिट विद्यालय लखनपुरवा तथा गोड़हिया नं. 2 का मतदान केन्द्र संविलियन विद्यालय मंगल मेला का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर डीएम ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मौजूद महिला, पुरूष एवं युवाओं से अपील की कि मतदान दिवस के दिन अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। डीएम ने बूथ लेबिल अधिकारियों व सुपरवाईजर्स को निर्देश दिया कि डाक विभाग से समन्वय कर मतदाताओं के शत-प्रतिशत मतदाता पहचान पत्रों का वितरण सुनिश्चित कराएं। डीएम ने बीएलओ व सुपरवाईजर्स को यह भी निर्देश दिया कि मतदान से पूर्व मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित हो जाय। निरीक्षण के दौरान विगत निर्वाचन में कम मतदान के कारणों की जानकारी करने पर ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि यहां के कुछ मतदाता घाघरा नदी के उस पार आबाद हैं जिस कारण उन्हें आने में कठिनाई होती है। इस स्थिति का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएम ने खण्ड विकास अधिकारी कैसरगंज सत्य प्रकाश पाण्डेय को निर्देश दिया कि मतदान से पूर्व नाव की व्यवस्था करा दें ताकि लोगों को आसानी हो। उन्होंने ग्रामवासियों का आहवान किया कि इस बार 60 प्रतिशत पार के लक्ष्य के साथ मतदान अवश्य करें। इस अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट वीरेन्द्र नाथ द्विवेदी, खण्ड शिक्षा अधिकारी कैसरगंज जितेन्द्र बहादुर चौधरी तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें