ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: डीएम ने नगर क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों का किया भ्रमण

परीक्षा के लिए स्थापित कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा को शुचितापूर्ण वातावरण में नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से प्रथम दिन की प्रथम पॉली में संचालित हाईस्कूल के हिन्दी विषय की परीक्षा का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नगर क्षेत्र स्थित परीक्षा केन्द्रों पं. वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज, आर्य कन्या इण्टर कालेज व तारा गल्र्स इण्टर कालेज का औचक निरीक्षण करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सभी सम्बन्धित को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शासन की मंशानुसार पूरी शुचिता के साथ नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए अपने उत्तरदायित्वों का कड़ाई के साथ निर्वहन करें। परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के उपरान्त डीएम मोनिका रानी ने बोर्ड परीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय कक्ष में स्थापित कन्ट्रोल का भी निरीक्षण किया। डीएम ने यहां पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिया कि प्रभावी ढंग से परीक्षा केन्द्रों का पर्यवेक्षण करते रहें। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केन्द्रों के सीसीटीवी कैमरे प्रत्येक दशा में क्रियाशील रहने चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें