ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: मुरव्वा व कोढ़वा मतदान केन्द्र का डीएम ने किया भ्रमण

चेक लिस्ट के अनुसार मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
ग्रामवासियों को दिलायी मतदाता शपथ
बहराइच। लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तहसील महसी के दूरस्थ मतदान केन्द्र मुरव्वा के बूथ संख्या 198 व 200 तथा मतदान केन्द्र कोढ़वा के बूथ संख्या 201 व 202 का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायज़ा लिया। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान डीएम ने मतदाताओं के बीच स्वयं मतदाता सूची में लिखे नामों को पढ़कर सुनाया तथा ग्रामवासियों से पढ़े गये नामों के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम ने बूथ लेबिल अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम से बाहर रह रहे मतदाताओं के मोबाइल नम्बर पर एसएमएस भेजकर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया जाय। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौजूद ग्रामवासियों को मतदाता शपथ दिलाते हुए आहवान किया कि मतदान के दिन निर्भय होकर वोट देने ज़रूर जाएं। डीएम ने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति शराब, रिश्वत या ज़ोर ज़बरदस्ती करके किसी के पक्ष में अथवा विरोध में वोट डालने का प्रयास करता है तो इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से अवश्य करें। डीएम ने लोगों से कहा कि मतदान दिवस के दिन परिवार के बुज़ुर्ग इस बात का प्रयास करे कि परिवार के सभी सदस्य वोट देने जायें, यदि परिवार में कोई ऐसा सदस्य है जो कि शारीरिक रूप से कमज़ोर है तो परिवार के लोगों को चाहिए कि मतदान के लिए जाते समय उनकों भी अपने साथ ले जायें। डीएम ने निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों पर सामान्य सूचनाओं एवं टोल फ्री नम्बर 1950 का अंकन, विद्युत कनेक्शन, लाईट व पंखों की उपलब्धता, मतदेय स्थल पर शौचालय, जलापूर्ति की स्थिति, मतदेय स्थल पर शुद्ध पेयजल, स्थापित हैण्डपम्प की क्रियाशीलता, मतदेय स्थल/विद्यालय की साफ-सफाई, रैम्प, मतदान केन्द्र पर नेटवर्क की उपलब्धता, कन्ट्रोल रूम का नम्बर, फोटोयुक्त मतदाता पहचान-पत्र वितरण, रूट चार्ट तथा कम्यूनिकेशन प्लान में दर्ज मोबाइल नम्बरों का सत्यापन भी किया। डीएम ने एसडीएम व बीडीओ को निर्देश दिया कि कम मतदान के कारकों का तत्काल समाधान कराते हुए मतदान केन्द्रों पर आयोग की मंशानुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। डीएम ने ग्राम प्रधान, कोटेदार, रसोईयां, रोजगार सेवक, अध्यापक, सचिव, लेखपाल, आंगनबाड़ी, आशा से वार्ता करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस दौरान प्रधानाध्यापक मुरौव्वा बाजार अभिषेक सैनी, चहलारी नरेश उत्तराधिकारी आदित्यभान सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सुनील दीक्षित, विष्णु प्रताप सिंह, कोटेदार अब्बू सहित तमाम अन्य क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें