ब्रेकिंग

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

ग्राम में सुविधाओं का विकास तेज़ी के साथ किया जा रहा

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

चुनाव निरस्त करने की मांग

Ad

: चेकिंग टीमों की गतिविधियों का डीएम ने लिया जायजा

मटेरा व नवाबगंज क्षेत्र में किया भ्रमण
बहराइच। विधानसभा क्षेत्र मटेरा अन्तर्गत तैनात एफएसटी एवं एसएसटी टीमों की गतिविधियों का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी ने रिसिया मोड, मटेरा चौराहा तथा थाना नवाबगंज अन्तर्गत भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बार्डर आउट पोस्ट समतलिया के निकट स्थित एसएसटी बैरियर्स का निरीक्षण किया। मटेरा चौराहा पर तैनात एसएसटी के प्रमुख ने बताया कि अब तक 53 वाहनों की जाँच की गयीं हैं। जबकि रिसिया मोड़ पर टीम के प्रमुख ने बताया कि निरीक्षण के समय तक 48 वाहनों की जांच पड़ताल की गयीं हैं। इसी प्रकार समतलिया में तैनात एसएसटी टीम के प्रमुख ने बताया कि 31 वाहनों की जांच की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सम्बन्धित अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए टीमों को निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता एवं व्यय अनुवीक्षण के पालन सुनिश्चित कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जाय। उन्होंने टीमों को निर्देश दिया कि वाहनों की जांच करते समय वीडियोग्राफी अवश्य की जाय तथा अभिलेखीय साक्ष्य हेतु उसे सुरक्षित भी रखा जाय। वाहनों की जांच करते समय वाहन तथा ड्राईवर इत्यादि के बारे में विवरण भी प्राप्त किया जाय।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें