ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

आकार लेने लगा लगा है ग्राम भरथापुर वासियों का सपना : विस्थापन के लिए डीएम ने संभाली कमान

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 7, 2025

बहराइच। तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत घने जंगलों के बीच बसे हुए राजस्व ग्राम भरथापुर के हितग्राहियों को ग्राम सभा सेमरहना, तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) की ग्राम समाज की भूमि पर विस्थापित किये जाने की कार्यवाही जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर प्रारम्भ कर दी गई। इसी कड़ी में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में शासन द्वारा आवंटित विस्थापन धनराशि हितग्राहियों के खातों में जमा कराने, विस्थापन के लिए तहसील के ग्राम सेमरहना में चिन्हित ग्राम समाज की भूमि का सत्यापन करने, विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य उप केन्द्र सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थापना के लिए भूमि का चिन्हित करने तथा विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं के लाभार्थियों को विस्थापित किये जाने वाले ग्राम में समायोजित करने की कार्यवाही इत्यादि के सम्बंध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा लीड बैंक प्रबन्धक को निर्देश दिये गये कि ग्राम भरथापुर में कैम्प आयोजित कर 118 हितग्राहियों के खाते खोलने की कार्यवाही सुनिश्वित की जाये ताकि हितग्राहियों के खातों में विस्थापन धनराशि के हस्तान्तरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने बताया कि हितग्राहियों के लिए मुख्यमंत्री आवास की मांग शासन स्तर से कर ली गई है। शासन स्तर पर समन्वय कर स्वीकृति कराये जाने के प्रयास भी किये जा रहे है। श्री चन्द्र ने यह भी बताया कि ग्राम सेमरहना में भूमि सर्वे का कार्य जारी है। डीएम ने कहा कि विस्थापित परिवारों के लिए प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य उप केन्द्र सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थापना हेतु भी भूमि का सर्वे कर लिया जाय। डीएम द्वारा यह भी निर्देश दिया कि ग्राम भरथापुर के विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को विस्थापन के उपरान्त विस्थापित ग्राम्य में योजना का लाभ दिये जाने हेतु भी आवश्यक तैयारी कर ली जाय ताकि निरन्तरता बनी रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, डीएफओ कतर्नियाघाट सूरज, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, बीएसए आशीष कुमार, डीएचआईओ बृजेश सिंह, एलडीएम जितेन्द्र मसन्द व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें