: डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की बहराइच महोत्सव के तैयारियों की समीक्षा
Admin
Sat, Feb 24, 2024
समय से तैयारी पूर्ण करने के दिये गये निर्देश
बहराइच। जनपद बहराइच में 25 से 27 फरवरी तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय ‘बहराइच महोत्सव’ की तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निमंत्रण कार्ड वितरण, महोत्सव में लगाये जाने वाले स्टालों व उनकी साज-सज्जा, स्वास्थ्य शिविर, फायर स्टेशन, आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं, मिलेट्स व रसोईयां प्रतियोगिता, कार्यक्रम स्थल पर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों के पार्किग, पंडाल में जनप्रतिनिधियों, मीडिया, उद्यमियों, महिलाओं एवं बालिकाओं, आमजन के बैठने की अलग-अलग दीर्घा इत्यादि की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि भव्यता के साथ समय से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाय। जिलाधिकारी ने बताया कि रविवार 25 फरवरी को सांय 04 गेंदघर मैदान में अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, वंदना गीत एवं गणेश वन्दना के बीच दीप प्रज्ज्वलन कर महोत्सव का शुभारम्भ किया जायेगा। दो दिनों तक विभिन् कार्यक्रम होंगे तथा दूसरे दिन तथा रात्रि 09 बजे से शिल्पीराज द्वारा भोजपुरी नाईट की प्रस्तुति के उपरान्त रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच बहराइच महोत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर., अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी पयागपुर दिनेश कुमार, प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चैरसिया सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन