ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: किसानों की समस्याओं का समयबद्धत्ता के साथ करें निस्तारण: डीएम मोनिका रानी

समूहों के माध्यम से कृषि आधारित अन्य व्यवसाय अपनाने को किसानों को दी गयी सलाह
बहराइच। कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस एवं कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने एफपीओ संतृप्तिकरण अभियान के अन्तर्गत एफपीओ को विभिन्न प्रकार के लाइसेंस देकर उन्हें व्यवसाय से जोड़ने का निर्देश दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेश उपाध्याय एवं उपायुक्त एनआरएलएम दीपक सिंह को निर्देश दिया कि समूह की महिलाओं केे माध्यम से आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए गोबर से दीया बनाकर दीपावली, दशहरा आदि त्यौहारों में समूह की महिलाओं से बिक्री कराकर उनकी आय वृद्धि कराये। अधिशाषी अभियन्ता नलकूप को निर्देश दिया कि पयागपुर स्थित त्रिकोलिया में 127 बीजी नलकूप तथा 288 बीजी कुलाबे की मरम्मत आदि का कार्य प्राथमिकता पर कराना सुनिश्चित करें जिससे उस क्षेत्र के किसानों को सिचाई की सुविधा सही से मिल सके। जहां-जहां जल भराव है या साईफनों की सफाई नहीं हुई है उसकी सफाई तत्काल कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि गौ सरंक्षण समिति का पुर्नगठन कर उसकी प्रति माह एजेण्डा निर्धारित कर बैठक कराया जाय जिससे जनपद में गौशाला/पशुपालन सम्बंधी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। उन्होनें मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गौशालाओं के अतिरिक्त सहभागिता से सम्बन्धित पशु पालकों को नियमित धनराशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रेषित की जाय। डीएम ने महसी एवं शिवपुर में जहां कटान क्षेत्र है उसका निरीक्षण कराकर किसानों को नुकसान की भरपाई कराये जाने के निर्देश दिये। किसान दिवस को सम्बोधित करते हुए डीएम मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि कृषकों की समस्याओं का समाधान कराते हुए आगामी बैठक में सम्बन्धित अधिकारी निस्तारण आख्या के साथ उपस्थित होंगे। उद्यान विभाग को निर्देश दिया गया कि जिले में जरबेरा की खेती को बढ़ावा दिया जाय। अधिशाषी अभियन्ता जल निगम को निर्देश दिया कि जनपद में हर घर जल योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों को हस्तान्तरित/अहस्तान्तरित दोनों तरह की सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होनें किसानो को सलाह दी कि अपनी फसल अवशेष को जलाये नही बल्कि कम्पोस्ट खाद बनाकर अपने खेतो में डाले इससे खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। आप सभी अपने आस-पास के किसानों को पराली जलाने से रोकें। बैठक के दौरान सीडीओ महेश चन्द ने उपस्थित सभी किसानों से कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता में है उन्होने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान दिवस में आयी समस्त समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से सुनिश्चित करें तथा आगामी किसान दिवस में विवरण सहित उपस्थित रहे। इस दौरान प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ शैलेन्द्र सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य जितेन्द्र कुमार शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी डॉ सूबेदार यादव ने किसानों को जरूरी जानकारियां दी। इस अवसर पर सचिव मण्डी धनन्जय सिंह, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत बहराइच शैलेन्द्र कुमार, नानपारा रंजीत कुमार व विष्णु कुमार, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, सहायक अभियन्ता सरयू नहर खण्ड ए.के. गुप्ता, मनीष कुमार, एआर कोआपरेटिव संजीव कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें