ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

: डीएम मोनिका रानी ने गल्ला मण्डी परिसर का किया निरीक्षण

स्ट्रांग रूम के लिए चयनित कक्ष-कक्षों का लिया जायजा
बहराइच। लोकसभा चुनाव को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से पोलिंग पार्टियों की रवानगी, पोलिंग पार्टियों के वाहनों की पार्किंग, कार्मिकों तथा इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों को सुरक्षित रखे हेतु स्ट्रांग रूम के लिए चयनित किए गए कक्ष-कक्षों का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह, सचिव मण्डी धनंजय सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर का निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। डीएम मोनिका रानी ने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नामित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोग द्वारा निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार फुल-प्रूफ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें और इस बात का विशेष ख्याल रखा जाय कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लेकर मतगणना तक के कार्य सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें