ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

: वेयर हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण

बहराइच। लोकसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना विज्ञान केन्द्र में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों के प्रथम रेण्डमाइज़ेशन के पश्चात जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ राजनैतिक दलों की मौजूदगी में जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि रैण्डमाईज़ेशन के पश्चात इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों का विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार पृथ्थकीकरण का कार्य किया जायेगा। वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा, पयागपुर के दिनेश कुमार, कैसरगंज के पंकल दीक्षित, महसी के अखिलेश कुमार सिंह, मोतीपुर (मिहींपुरवा) के संजय कुमार, नानपारा के अश्वनी पाण्डेय, भाजपा के प्रशासनिक प्रमुख श्रवण कुमार शुक्ला, बसपा के जिलाध्यक्ष अजय कुमार गौतम व जिला प्रभारी अशर्फी लाल गौतम, अपना दल (सोनेलाल) के जिलाध्यक्ष गिरीश पटेल, सपा के जिला उपाध्यक्ष ज़फरउल्लाह खॉ ’बन्टी’, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गोपीनाथ सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें