ब्रेकिंग

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Ad

डीएम व एसपी ने वन्य जीव प्रभावित क्षेत्र का किया भ्रमण : डीएम ने सर्चिंग पाइंट का निरीक्षण कर वन विभाग के अधिकारियों से ली जानकारी

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Sep 25, 2025

बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह व मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र के साथ विकास खण्ड फखरपुर अन्तर्गत हिंसक वन्य जीव प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर हिंसक वन्य जीवों के उत्पन्न समस्या के समाधान तथा वन्य जीवों के रेस्क्यू हेतु संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रभावित क्षेत्र के भ्रमण के दौरान डीएम ने देवनाथपुरवा दाखिली मंझारा तौकली पहुंच कर वन्य जीव द्वारा घायल 07 वर्षीय अंकेश के परिजनों से भेंट कर कुशल क्षेम जाना तथा परिवार को ढांढस बंधाया। इसके पश्चात डीएम ने मजरा गिरथा पकड़िया पहुंच कर वन विभाग द्वारा ई-ड्रोन कैमरे से सर्चिंग करने वाले पॉइंट का निरीक्षण कर मौजूद वन विभाग के अधिकारियो एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह व विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा सहित अन्य क्षेत्रीय गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें