ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

लोगों को प्रेरित कर उपयोग में लाया जाय खेल मैदान व पार्कः डीएम : डीएम ने खेल मैदान व पार्क का किया निरीक्षण

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 7, 2025

बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र के साथ विकास खण्ड बलहा के ग्राम पंचायत बंजरियां में मनरेगा एवं राज्य वित्त व 15वां वित्त आयोग से लगभग 18.35 लाख रूपये की लागत से निर्मित खेल-कूद मैदान एवं मनरेगा पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लोगों को जागरूक कर खेल मैदान व पार्क को उपयोग में लाया जाय। उन्होनें यह भी निर्देश दिया कि खेल मैदान व पार्क का अच्छा निर्माण कराया गया है। इसको माडल मानते हुए इसी प्रकार के अन्य स्थानों पर भी खेल मैदान व पार्क स्थापित किये जाय। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से समन्वय कर परिषदीय विद्यालयों के पास में उपलब्ध भूमि पर भी इस तरह के खेल मैदान व पार्क को विकसित किया जाय। इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा रवि शंकर पाण्डेय, एपीओ विक्रान्त सिंह, एपीओ बलहा आलोक मिश्रा, तकनीकी सहायक फिरोज खान व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें