ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

: डीएम ने इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण

बहराइच। लोकसभा चुनाव को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव प्रचार से सम्बन्धित जनसभा, रैली, जूलूस, लाउडस्पीकर, वाहन इत्यादि विभिन्न प्रकार की अनुमति प्रदान किये जाने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय में स्थापित सिंगल विन्डों तथा ई-डिस्ट्रिक कार्यालय में स्थापित निर्वाचन नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत सेल तथा व्यय नियंत्रण कक्ष (इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम) का जिलाधिकारी मोनिका रानी ने आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इंटीग्रेटेड कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान डीएम मोनिका रानी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विकसित राष्ट्रीय शिकायत सेवा पोर्टल पर प्राप्त हुई शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता को परखने के लिए डीएम ने स्वयं शिकायतकर्ता से मोबाइल पर वार्ता कर फीड बैक प्राप्त किया। कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान डीएम ने फील्ड में मौजूद विधानसभावार फ्लाईंग स्क्वायड तथा वीडियो निगरानी टीमों के लोकेशन के बारे में भी जानकारी तथा चुनाव प्रचार से सम्बन्धित जनसभा, रैली, जूलूस, लाउडस्पीकर, वाहन इत्यादि विभिन्न प्रकार की अनुमति प्रदान किये जाने हेतु कलेक्ट्रेट संयुक्त कार्यालय में स्थापित सिंगल विन्डों का भी अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि जिला निर्वाचन कन्ट्रोल रूम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बलहा हेतु स्थापित दूरभाष नम्बर का नम्बर 05252-297831, नानपारा का 05252-297832, मटेरा का 05252-297833, महसी का 05252-297834, बहराइच का 05252-297835, पयागपुर का 05252-297836 तथा कैसरगंज का दूरभाष नम्बर 05252-297837 है। इसके अलावा कन्ट्रोल रूम का टोल फ्री नम्बर 1950 है। डीएम ने बताया कि कन्ट्रोल में स्थापित दूरभाष नम्बरों पर आम जनमानस आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन अथवा निर्वाचन से सम्बन्धित अपनी अन्य शिकायतें दर्ज करा सकते है अथवा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें