ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: डीएम ने सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

चेक लिस्ट के अनुसार मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मौजूद लोगों को दिलायी मतदाता शपथ
बहराइच। लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 286-बहराइच के मतदान केन्द्र मसऊद गाजी गर्ल्स इण्टर कालेज तथा प्रा.वि. कल्पीपारा का औचक निरीक्षण कर मतदान केन्द्र की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान मतदाताओं के बीच स्वयं मतदाता सूची में लिखे नामों को पढ़कर सुनाया तथा मौजूद लोगों से पढ़े गये नामों के बारे में जानकारी प्राप्त की। ने के निर्देश दिये गये। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौजूद लोगों को मतदाता शपथ दिलाते हुए आहवान किया कि मतदान के दिन निर्भय होकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। डीएम ने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति शराब, रिश्वत या जोर जबरदस्ती करके किसी के पक्ष में अथवा विरोध में वोट डालने का प्रयास करता है तो इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से अवश्य करें। डीएम ने लोगों से कहा कि मतदान दिवस के दिन परिवार के बुजुर्ग इस बात का प्रयास करे कि परिवार के सभी सदस्य वोट देने जायें, । डीएम ने एसडीएम सदर प्रिंस वर्मा व बीडीओ चित्तौरा सौरभ त्रिपाठी को निर्देश दिया कि कम मतदान के कारकों का तत्काल समाधान कराते हुए मतदान केन्द्रों पर आयोग की मंशानुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। डीएम ने जनप्रतिनिधियों, कोटेदार, रसोईयां, रोजगार सेवक, अध्यापक, सचिव, लेखपाल, आंगनबाड़ी, आशा से वार्ता करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें