ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: पयागपुर के क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का डीएम ने किया निरीक्षण

चेक लिस्ट के अनुसार मतदान केन्द्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बहराइच । लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कैसरगंज अन्तर्गत 20 मई को होने वाले मतदान को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पयागपुर के क्रिटिकल मतदान केन्द्र सोहरियावां, मुंडेरवा ठकुराइन व उधरना ठकुराइन का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। मतदान केन्द्र सोहरियावां के बूथ संख्या 190, 191 एवं 192 का निरीक्षण करते हुए डीएम ने मतदेय स्थलों पर सामान्य सूचनाओं के अंकन, विद्युत कनेक्शन, ईपिक वितरण इत्यादि का सत्यापन करते हुए बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराएं। इसके उपरान्त डीएम ने मतदान केन्द्र मुंडेरवा ठकुराइन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौजूद ग्रामवासियों शिव कुमार, बुंदेला, रम्पता व अन्य ग्रामवासियों से मतदाता पर्ची वितरण की जानकारी प्राप्त की। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौजूद ग्रामवासियों से अपील की 20 मई को मतदान अवश्य करें, डीएम ने बुजुर्ग मतदाताओं से अपील की कि मतदान दिवस के दिन आप लोग इस बात का प्रयास करें कि परिवार के सभी सदस्य वोट देने अवश्य जाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें