ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: डीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय बभनी रिसिया का किया निरीक्षण

बहराइच। पठन-पाठन की गुणवत्ता, बालिकाओं के रहने, खान-पान, सुरक्षा, हास्टल, कक्ष-कक्षों, पुस्तकालय, रसोईघर व प्रसाधन, विद्यालय, भवन व परिसर की साफ-सफाई इत्यादि की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बभनी रिसिया का औचक निरीक्षण कर मौके पर मौजूद विद्यालय स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बभनी रिसिया पहुंचकर डीएम ने विद्यालय भवन की साफ-सफाई का जायजा लेते निर्देश दिया कि वर्षाऋतु को देखते हुए परिसर में उगी हुई घास-फूंस को साफ करा दिया जाय। डीएम ने रसीई व मेस का निरीक्षण करते हुए रसोई घर में उपलब्ध खाद्य सामग्री दाल, चावल, तेल, मसाले, चाय की पत्ती इत्यादि का गहनता से अवलोकन किया। यहां पर मौजूद रसोईयों वीरेन्द्र, मनोज, संदीप, विशाल, मनीष व चन्दा से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की। इसके उपरान्त डीएम ने मेस पहुंचकर भोजन ग्रहण कर रही बच्चियों को परोसे गये भोजन की गुणवत्ता को स्वयं परखा। डिस्पेन्सरी के निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट मौजूद न पाये जाने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि उपस्थित रहकर अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक संदीप त्रिपाठी, प्रवक्ता अरूण कुमार मिश्र, अमर सिंह पाल, तेज बहादुर, श्रीमती प्रीति शुक्ला उपस्थित पायी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें