ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: गांव की पगडंडी पर लाठी के सहारे जा रही बुर्जुग महिला को देख गाड़ी से उतर पड़ी डीएम

पूछा माता जी कहां जा रहीं हैं, चलिए गाड़ी से घर पहुंचा दूं
डीएम की मानवीय संवेदना देखकर हैरान हुए ग्रामवासी
बहराइच। विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम धरसवां में जल जीवन मिशन अन्तर्गत ग्राम की पेयजल परियोजना के निरीक्षण हेतु जाते समय डीएम मोनिका रानी ने देखा की एक वृद्ध महिला लाठी के सहारे एक बच्ची के साथ खरामा-खरामा गांव की ओर जा रहीं है। यह नजारा देख कर डीम ने तत्काल अपनी गाड़ी को रूकवाया और नीचे उतर कर बुजुर्ग महिला का कुशलक्षेम जानते हुए पूछा माता जी कहां जा रही है, आपको पेंशन मिल रही है या नहीं। बुजुर्ग महिला फूलमती ने बताया कि उसे पेंशन मिल रही है और वह नातिन के साथ घर जा रही है। डीम ने कहा कि माता जी चलिए मैं अपनी गाड़ी से आपको घर छोड़ दूं। यह बात सुनकर वह एक बेटी, बहन, पत्नी, माता, नानी, दादी के किरदार में रंग भरते हुए बेशक कमर तो झुक गई है लेकिन हौसला आज भी चट्टान की तरह अडिग है, मुस्कुराते हुए डीएम को ढेरों दुआएं दी और विनम्रता के साथ कहा कि बेटी में पैदल ही अवने घर चली जाऊंगी। चलते चलते डीएम ने वृद्ध महिला से कहा कि आगामी लोकसभा के निर्वाचन में मतदान अवश्य करियेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें