: केजीबीवी तेजवापुर पर मिली अव्यवस्थायें, डीएम ने जताई कड़ी नाराजगी
Admin
Wed, Oct 9, 2024
जिलाधिकारी ने केजीबीवी तेजवापुर का किया औचक निरीक्षण
शिथिल पर्यवेक्षण के लिए बीएसए व बीईओ का बाधित हुआ वेतन
डीबीटी में शिथिललता पर लेखाकार व आपरेटर का रूका वेतन
हटाये जाएंगे जिला समन्वयक बालिका व वार्डेन
बहराइच। पठन-पाठन की गुणवत्ता, बालिकाओं के रहने, खान-पान, सुरक्षा, हास्टल, कक्ष-कक्षों, पुस्तकालय, रसोईघर व प्रसाधन, विद्यालय, भवन व परिसर की साफ-सफाई इत्यादि की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तेजवापुर का जिलाधिकारी मोनिका रानी ने औचक निरीक्षण किया। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान रसोई घर व छात्रावास के दरवाजे तथा खिड़की दुरूस्त न पाये जाने तथा खिड़की की जाली टूटी होने, विद्यालय में सुरक्षा के दृष्टिगत स्थापित किये गये क्लोज सर्किट टी.वी. से सम्पूर्ण विद्यालय की निगरानी न होने तथा बाथरूम में पानी की समुचित आपूर्ति न होने एवं विद्यालय भवन व परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए शिथिल पर्यवेक्षण व पूर्व में दिये गये निर्देशों का पालन न करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी का वेतन बाधित करने के निर्देश दिये। साथ ही उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराये जाने के भी निर्देश दिये। यूनीफार्म की धनराशि के प्रेषण में शिथिलता बरतने पर डीएम ने लेखाकार व कम्प्यूटर आपरेटर का वेतन बाधित करने के निर्देश दिये। कक्षा 07 के निरीक्षण के दौरान छात्राओं की अग्रेजी, गणित व विज्ञान की कापियों को अवलोकित करने पर पाया गया कि सम्बन्धित टीचरों द्वारा कॉपी की जांच नहीं की गई है। शिक्षिकाओं द्वारा बरती जा रही उदासीनता तथा विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं में कमियों को देखते हुए डीएम ने वार्डेन व जिला समन्वयक बालिका को हटाये जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन