ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: सरकार की ऋण योजनाओं में रूचि न लेने पर बैंको के विरुद्ध डीएम ने जतायी नाराजगी

स्थिति में सुधार लाये जाने के दिये निर्देश।
बहराइच। मंगलवार को देर शाम विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय पुनरीक्षण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक में सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न विभागों की ऋण योजना यथा प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, ओडीओपी, मुख्यमंत्री ग्राम रोजगार योजना, पशुपालन व मत्स्यपालन की प्रगति संतोषजनक न पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लीड बैंक प्रबन्धक को निर्देश दिया कि बैंकों से समन्वय प्रगति में सुधार लाये तथा अपेक्षित सहयोग प्रदान न करने वाले बैंकों के राज्य मुख्यालय को भी अवगत करा दिया जाय। जबकि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि बैंकों से नियमित समन्वय कर पात्र लाभार्थियों को ऋण दिलाकर उन्हे स्वावलम्बी बनाया जाय। डीएम ने बैंक अधिकारियों को सचेत किया कि कार्यशैली में सुधार न पाये जाने पर नियमानुसार कठोर दण्डात्मक कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा के दौरान मत्स्य पालन व पशुपालन में केसीसी कम होने पर बैंकों को निर्देश दिया गया कि मत्स्यपालकों एवं पशुपालकों को केसीसी जारी कराएं। बैठक का संचालन लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र नाथ श्रीवास्वत ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर, उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा, डीसी एनआरएलएम दीपक सिंह, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेन्द्र, ग्रामोद्योग अधिकारी एस.पी. जायसवाल सहित अन्य विभागीय अधिरकारी, बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें