ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

सीएम डैशबोर्ड की ओवरआल रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में मिला 9वां स्थान : डीएम ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विभागों के प्रयासों की सराहना की

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jul 11, 2025

बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की सघन समीक्षा एवं पर्यवेक्षण के फलस्वरूप शासन द्वारा माह जून के लिए जारी की गई सी.एम. डैशबोर्ड की ओवरआल रैंकिंग में जनपद बहराइच को प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि राजस्व, विद्युत, कृषि, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन व उद्योग विभाग द्वारा शत-प्रतिशत अंक अर्जित करने के परिणामस्वरूप ओवर आल रैंकिंग में जिले को 9वां स्थान प्राप्त हुआ है। यदि राजस्व विभाग की बात की जाय तो जनपद को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। डीएम ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विभागों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसी स्तर को बनाये रखने के निर्देश दिये हैं। जबकि अपेक्षाकृत कम अंक अर्जित करने वाले विभागों को निर्देश दिया है कि प्रयास कर रैंकिंग में सुधार लाये ताकि भविष्य में जनपद को प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें