ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: समाधान दिवस का जायजा लेने थाना रिसिया पहुॅचे डीएम व एसपी

बहराइच। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवसों का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने थाना रिसिया का निरीक्षण कर मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में 12 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए थे जिसमें से 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। पुलिस व राजस्व की दो संयुक्त टीमें निस्तारण के लिए भेजी गयी। समाधान दिवस के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने समाधान दिवस पंजिका का अवलोकन कर पूर्व में निस्तारित किये गये प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण का भी जायजा लिया। डीएम व एसपी ने मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाया जाय। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि थानों व तहसीलों में अपनी समस्या लेकर आने वाले फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाया जाय। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर आनन्द कुमार राय, प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें