ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: नोमैंस लैण्ड के निकट स्थित मतदान केन्द्रों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

नवीन, दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं को किया सम्मानित
ग्रामवासियों को दिलायी मतदाता शपथ
बहराइच। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बहराइच में सम्पन्न होने वाले मतदान प्रकिया में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला के साथ नोमैंस लैण्ड के निकट स्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बलहा के मतदान केन्द्रों सलारपुर, घूमनाभारू व चितलहवा का निरीक्षण कर मतदेय स्थलों पर विद्युत कनेक्शन, उचित क्षमता की लाईट व पंखे, प्रसाधन, पेयजल, हैण्डपम्प की क्रियाशीलता, रैम्प, साफ-सफाई, नेटवर्क की उपलब्धता, मतदान केन्द्रों पर सामान्य सूचनाओं के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मतदान केन्द्रों के भ्रमण के दौरान डीएम व एसपी ने मौजूद लोगों को मतदाता शपथ दिलाते हुए सभी से अपील की कि मतदान दिवस 13 मई की सुबह जलपान करने से पहले ही आपको अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने दिव्यांग, नवीन व बुजुर्ग मतदाओं को फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया तथा नवीन सहित अन्य मतदाओं के ईपिक वितरण का भी सत्यापन किया। डीएम व एसपी ने वन-बाई-वन मतदाताओं से मुलाकात कर इस बात की जानकारी प्राप्त की कि उन्हें मतदान करने में किसी प्रकार की कहीं कोई दिक्कत तो नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने बताया निर्वाचन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। सभी मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। डीएम ने ग्रामवासियों से कहा कि मतदान के दिन निर्भय होकर वोट देने जरूर जाएं। डीएम ने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति शराब, रिश्वत या जोर जबरदस्ती करके किसी के पक्ष में अथवा विरोध में वोट डालने का प्रयास करता है तो इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से अवश्य करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा मोतीपुर संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी मिहींपुरवा अजीत कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ अजीत कुमार सिंह, सीडीपीओ गरिमा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार अर्सलान सहित क्षेत्रीय कर्मचारी, ग्राम प्रधान व उनके प्रतिनिधि तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें