ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: डीएम व एसपी ने किया कारागार का निरीक्षण

बहराइच। कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम व एसपी ने पाकशाला, जेल चिकित्सालय व कारागार की बैरकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों द्वारा कारागार की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बन्दियों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं मुहैय्या कराए जाने तथा साफ-सफाई के स्तर को बनाएं रखने का निर्देश कारागार प्रशासन को दिया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक राजेश यादव, जेलर आनन्द कुमार २ाुक्ला, डिप्टी जेलर देवकान्त वर्मा, २ोषनाथ यादव, अनीता सक्सेना व माधुरी तिवारी तथा जेल चिकित्सक डॉ. परवीन कुमार पाण्डेय मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें