ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: थाना कोतवाली नानपारा में डीएम व एसपी ने की बैठक

विधायक नानपारा की मौजूदगी में सत्पन्न हुई बैठक
नगर क्षेत्र का किया डीएम एसपी ने किया भ्रमण
बहराइच। आसन्न त्यौहारों के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला ने विधायक नानपारा राम निवास वर्मा की मौजूदगी में कोतवाली नानपारा में कस्बे के संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ बैठक करते हुए अपील की कि आगामी त्यौहारों को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनायें। डीएम व एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि आसन्न त्यौहारों के अवसर पर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने के किसी प्रयास को पूरी गम्भीरता के साथ लिया जायेगा। शान्ति व्यवस्था में विघ्न डालने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। सभी लोग निषेधाज्ञा का पालन करते हुए हंसी खुशी के साथ त्यौहार मनाये। विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने बैठक के माध्यम से कस्बावासियों से अपील की कि आपसी भाई चारे के साथ मिलजुलकर त्यौहार मनायें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी अश्वनी पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह, तहसीलदार अजय यादव, कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह व अन्य अधिकारी तथा कस्बे के गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे। बैठक के उपरान्त डीएम व एसपी ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण भी किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें