ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

मौजूद अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश : मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Jun 6, 2025

बहराइच। चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव जी के नवनिर्मित स्मारक स्थल के लोकार्पण/उद्घाटन हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित जनपद आगमन के दृष्टिगत बृहस्पतिवार को देर शाम जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा, उप जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ स्मारक का भ्रमण कर जायज़ा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम व एसपी ने संभावित कार्यक्रम के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, मंच एवं पण्डाल, पार्किंग, बैरीकेडिंग, आवागमन के मार्ग व नेटवर्क सहित तमाम व्यवस्थाओं की तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सभी श्रमिकों आदि की मूलभूत आवश्यकताओं का भी पूरा ध्यान रखा जाए। डीएम ने कहा कि गर्मी की दृष्टिगत सुबह व शाम दो अलग-अलग शिफ्टों में कार्य किया जाए तथा सभी के लिए शुद्ध पेयजल, शरबत आदि की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने टीडीएम को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर नेटवर्क की यथोचित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को स्मारक स्थल पर आवश्यकता अनुसार रंग-रोगन व साफ सफाई का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रैफिक को सुचारू रूप से गतिमान रखने के लिए कार्य योजना बनाते समय इस बात का भी ध्यान रखा जाए की आवागमन में आम जनमानस को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। डीएम ने सभी अधिकारियों को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें