ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

डीएम, एसपी ने किया भारत-नेपाल सीमा का भ्रमण : सुरक्षा बल के साथ डीएम व एसपी ने रूपईडीहा में किया रूट मार्च

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Aug 12, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। आसन्न त्यौहारों के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने भारत-नेपाल सीमा स्थित रूपईडीहा क्षेत्र का भ्रमण किया। सर्वप्रथम डीएम व एसपी ने थाना रूपईडीहा पहुंचकर थाने पर मौजूद संभ्रान्तजन व मीडिया प्रतिनिधियों से परिचयात्मक भेंट कर क्षेत्रीय गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीएम व एसपी ने सभी सम्बन्धित से अपील की कि आसन्न त्यौहारों के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने में जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। इसके उपरान्त डीएम व एसपी ने सुरक्षा बल के साथ भारत-नेपाल सीमा स्थित प्रवेश द्वार तक रूटमार्च किया। डीएम व एसपी ने एसएसबी चेकपोस्ट के निकट स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन के लिए लगाये स्टाल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि अपने समक्ष लोगों को दवा खिलायें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नानपारा लालधर यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह, एसएसबी के डिप्टी कमाण्डेन्ट दिलीप यादव, थानाध्यक्ष रमेश सिंह रावत सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें