बाल श्रम की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्रवाई के दिए निर्देश : बाल श्रम उन्मूलन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक
Kunwar Diwakar Singh
Thu, Jun 11, 2026
बहराइच। जनपद स्तरीय बाल श्रम उन्मूलन समिति, जिला टास्क फोर्स एवं जनपद में अर्न्तराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध सप्ताह के सफल आयोजन हेतु कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी चैम्बर में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मौजूद अधिकारियों एवं सदस्यों को बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के प्रावधानों के विषय में जागरूक करते हुए बाल श्रम की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक का संचालन करते हुए सहायक श्रमायुक्त राजबहादुर यादव ने बताया कि विगत एक वर्ष में जिला टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही का ब्यौरा दिया। डीएम श्री त्रिपाठी ने निर्देश दिए कि बचाए गए बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उनके परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, डीडीओ राज कुमार, सीएमओ डॉ संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, गैर सरकारी संस्था प्रथम, देहात इंडिया, अपराजिता व एक्शन हेड आदि संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कृषक दुर्घटना बीमा योजना की समीक्षा बैठक
बहराइच। कृषकों एवं उनके परिवारों को दुर्घटना की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा योजना की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाले सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए तथा दावों के सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन