ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: जिला गन्ना अधिकारी ने किया चिलवरिया चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारम्भ

चीनी मिल गेट पर प्रथम ट्राली लाने वाले गन्ना किसान व प्रथम ट्रक लाने वाले चालक का मार्ल्यापण कर शाल ओढ़ाकर नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित
बहराइच। चिलवरिया चीनी मिल के गन्ना पेराई सत्र का शुभारम्भ जिला गन्ना अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, गन्ना समिति सचिव संजय सिंह, चीनी मिल के यूनिट हेड डा.सुनील कुमार डोगरा एवं उपस्थित प्रबन्ध तंत्र द्वारा माल्यार्पण व नारियल फोड़कर तथा चैन में गन्ना डालकर किया गया। इसी के साथ चीनी मिल यूनिट हेड एवं जिला गन्ना अधिकारी द्वारा चीनी मिल गेट पर प्रथम ट्राली लाने वाले गन्ना किसान राम अभिलाख ग्राम श्यामपुर नदौना, सेंटर से प्रथम ट्रक लाने वाले चालक अनिल कुमार सिंह क्रय केन्द्र गंगवल का मार्ल्यापण कर शाल ओढ़ाकर नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष रामछवि यादव, जिला महासचिव रामकुमार वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष घनश्याम वर्मा आदि द्वारा चीनी मिल के गेट पर गन्ना मूल्य भुगतान के मुद्दंे को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिनके साथ चीनी मिल के यूनिट हेड एवं उपस्थित प्रबन्ध तंत्र द्वारा किसानों के साथ वार्ता कर शीघ्र भुगतान कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया गया। जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों द्वारा चीनी मिल के सुचारू रूप से संचालन में सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। चीनी मिल क्षेत्र के गन्ना किसानो को चीनी मिल के यूनिट हेड डा.सुनील कुमार डोगरा ने मिल के शुभारम्भ पर बधाई दी। उन्होंने किसानों को बताया कि इस वर्ष गन्ना पेराई का लक्ष्य 40 लाख कुन्तल निर्धारित किया गया है। साथ ही सभी किसानों से मिल में साफ-सुथरा और अधिक से अधिक मात्रा में ताजा एवं स्वच्छ गन्ना आपूर्ति करने की सलाह दी। श्री डोगरा ने उपस्थित कर्मचारियों, अधिकारियों एवं किसानों को धन्यवाद दिया व मिल के शुभारम्भ पर बधाई दी। इस अवसर पर चीनी मिल के महाप्रबन्धक गन्ना देवेन्द्र सिंह, महाप्रबन्धक इंजीनियरिंग संजीव कुमार, सहा.महाप्रबन्धक मा.स.एवं प्रशासन महेश सिंह, विभागाध्यक्ष वित्त एवं लेखा रोशन सिंह तथा सभी अधिकारी, कर्मचारीगण व गन्ना समिति के उपाध्यक्ष राहुल सिंह, पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें