ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: तहसील महसी के लेखपालों से रूबरू हुई जिलाधिकारी

लेखपालों को पढ़ाया कर्तव्य पालन का पाठ
जनता दर्शन में आये प्रकरणों से सम्बन्धित लेखपालों से की वार्ता
प्रकरणों का समय से निस्तारण करने के दिये निर्देश
बहराइच। अत्याधुनिक संचार तकनीक के सहारे ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात ग्राम स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का वीडियो कालिंग के माध्यम से जायज़ा लेने की अभिनव पहल करने वाली जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष से ज़ूम मीटिंग के माध्यम से तहसील महसी क्षेत्र में तैनात लेखपालों से रूबरू हुई। डीएम ने जूम मीटिंग के दौरान तहसील महसी के ग्राम लक्खा बौंड़ी व बौंडी फतेहउल्लापुर के लेखपाल दुर्गेश, सबलापुर की लेखपाल किरन यादव, जमलाजोत के लेखपाल अवनीश त्रिपाठी, मेथौरा व शंकरपुर, लक्ष्मणपुर के लेखपाल सुनील कुमार अवस्थी, रामापुर किधौली के लेखपाल चन्द्र प्रकाश पाण्डेय से जनता दर्शन में आये हुए प्रकरणों का समय से निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। डीएम ने लेखपालों को निर्देश दिया कि अपने-अपने ग्रामों में पूर्वान्ह 10 से मध्यान्ह 12 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर धारा 24 के निर्णित वादों में पैमाईश कराने के साथ-साथ अन्य न्यायालयों द्वारा दिये गये निर्णयों का भी अनुपालन सुनिश्चित करायें। लेखपालों को यह भी निर्देश दिये गये कि प्रत्येक ग्राम के लिए माइक्रों स्तर पर कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। प्रत्येक कार्य के लिए प्राथमिकता का निर्धारण कर यह सुनिश्चित करें कि आप जिस ग्राम में हैं वहां के प्रकरणों का गुणवत्तापरक निस्तारण हो जाय। डीएम ने लेखपालों को निर्देश दिया कि ग्रामों के आईजीआरएस से सम्बन्धित प्रकरणों के निस्तारण में विशेष रूचि दिखाते हुए यह सुनश्चित करें कि सभी प्रकरण समयबद्ध ढंग से गुणवत्तापरक निस्तारित हो जाएं। बैठक के दौरान डीएम ने तहसीलदार महसी पीयूष श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि तहसील के लेखपालों को जूम मीटिंग व वीडियो कालिंग के सम्बंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जाय ताकि लेखपालों को जूम मीटिंग से जुड़ने में किसी प्रकार की समस्या न हो।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें