ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्वास्थ्य समति व पोषण समिति की बैठक

बहराइच। जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय तथा जिला स्तरीय पोषण समिति व कुपोषण मुक्त गांवों की प्रगति की समीक्षा हेतु वृहस्पतिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर द्वारा संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों व कम्युनिटी हेल्थ आफिसर्स की समयबद्ध उपस्थिति की समीक्षा के दौरान प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश गौतम द्वारा बताया गया कि उपस्थिति की जांच में अनुपस्थित पाये गये सभी 25 सीएचओ का दिन का मानदेय काटने की कार्यवाही की गई है। सिकिल सेल इनीमिया जांच कार्य की समीक्षा के दौरान लक्ष्य 10 हजार के सापेक्ष मात्र 2334 लोगों की जांच किये जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी मिहींपुरवा व बीसीपीएम का अग्रिम आदेशों तक वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। नियमित टीकाकरण की समीक्षा के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि किसी भी दशा में प्रगति राज्य औसत से कम न हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीडी डीआरडीए राज कुमार, एसडीएम सदर प्रिंस वर्मा व नानपारा के अश्वनी पाण्डेय, डीसी मनरेगा के.डी. गोस्वामी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर सहित गोद लिए गये गावों के नोडल अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें